Kavita Jha

Add To collaction

छंद गीत #हिंदी दिवस प्रतियोगिता लेखनी -18-Sep-2022

सत मार्ग चलो (राधे श्यामी छंद)
************
छोड़ो झूठ कपट की बातें, सत मार्ग चलो ही हरदम तुम।
माना सत की राह कठिन है, पग-पग मुश्किल में होंगे  गुम।।
कुछ कष्ट मिले जो पलभर का, फिर जीवन सुंदर सा होगा।
यह मानव तन जो पाया है , तुम व्यर्थ न करना यह चोगा।।

सच्चाई की कद्र करें जो, प्रभु भी उनसे खुश रहते हैं।
मन से देश प्रेम में बहकर, वो तो आगे ही बढ़ते हैं।।
खुद की खातिर जीना केवल,ऐसा जीवन भी क्या होता।
जो दूजों का हित भी चाहें, सच से न करें वो समझौता ।।
***
कविता झा'काव्या कवि'
#लेखनी हिंदी दिवस प्रतियोगिता 

   13
7 Comments

Wahhh अद्भुत अद्भुत अद्भुत

Reply

Kavita Jha

25-Sep-2022 07:22 PM

सादर आभार आदरणीय 🙏

Reply

Pratikhya Priyadarshini

22-Sep-2022 12:24 PM

Achha likha hai 💐

Reply

Achha likha hai 💐

Reply